नोएडा, मई 11 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाने की पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गैंग का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी के तीन ई-रिक्शा बरामद हुए। आरोपी चोरी के ई-रिक्शों को जल्द बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-63 पुलिस टीम सूचना के आधार पर एफएनजी गोलचक्कर के पास जांच कर रही थी। इसी दौरान ये आरोपी पकड़े गए। तीनों की पहचान अंकित यादव, शिवम नागर और शशि भूषण ठाकुर के रूप में हुई। तीनों सेक्टर-63 छिजारसी के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी अंकित यादव ने बताया कि उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर रात में अलग-अलग जगहों से ई-रिक्शा चोरी किए थे। इन ई-रिक्शों को एक से दो दिन के भीतर बेचने की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए तीनों ई-रिक्शों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.