पीलीभीत, अप्रैल 21 -- पीलीभीत। थाना सुनगढी क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी ईदगाह निवासी मोहसीन पुत्र कल्लू ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 18 अप्रैल को शाम छह बजे उसका ई रिक्शा घर के बाहर खडा था। इस दौरान अज्ञात युवक उसका ई रिक्शा चोरी कर ले गया। उसने ई रिक्शा की काफी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां निवासी रजत सिंह पुत्र श्रीकष्ण को गिरफतार किया। उसके कब्जे से चोरी का ई रिक्शा बरामद हो गया है। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्री कार्यालय के पास से ई-रिक्शा चोरी पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा से बैटरी चोरी करते शातिर धराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.