भागलपुर, मार्च 26 -- प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र स्थित मधुरापुर बाजार में बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना में एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान मनोहरपुर निवासी हिनो शर्मा के पुत्र रवीन कुमार के रूप में हुई है। रवीन ने बताया कि सड़क किनारे लगे ठेला सब्जी विक्रेता और बीच सड़क पर खड़े ई-रिक्शा को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद गाली-गलौज से बढ़कर मारपीट में बदल गया। भवानीपुर थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...