रुद्रपुर, मई 12 -- रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों द्वारा एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर नगदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मुन्ना चौराहा ट्रांजिट कैंप निवासी उमेश पुत्र नारायणदास ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि बीती 7 मई की देर शाम वह तीनपानी डैम से चामुंडा मंदिर की ओर सवारी छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान शिमला बहादुर रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसके पास रखे सात हजार रुपये छीन लिए। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ई-रिक्शा चालक ने ट्रांजिट कैंप थाने में तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मा...