मेरठ, मार्च 31 -- मवाना नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक ग्राम खेड़ी मनिहार निवासी रूपेन्द्र पुत्र संजू के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बाइक सवार अकुंश अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर उसे टक्कर मारकर न केवल पीटा, बल्कि जेब से नकदी निकाल ली और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी भी दी। पीड़ित ने थाना मवाना पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...