ई-रिक्शा चालक से जहरखुरानी में केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- कोहंडौर। लीलापुर थानाक्षेत्र के ग्राम अमिलहा अजगरा रानीगंज निवासी बुद्धिराम कोरी 29 जून को प्रतापगढ़ रोडवेज बस अड्डे पर ई-रिक्शा लेकर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्तियों ने कोहंडौर चलने के लिए ई-रिक्शा बुक कराया। रास्ते में भेरौपुर के पास उनका एक अन्य साथी भी ई-रिक्शा में बैठ गया। बुद्धिराम के बेटे रमेश ने तहरीर देकर बताया कि कोहंडौर थाना क्षेत्र से कुछ पहले शाम करीब चार बजे तीनों लोगों ने उसके पिता बुद्धिराम के चेहरे पर कोई नशीला पदार्थ फेंककर बेहोश कर दिया। उन्हें सुनसान स्थान पर उतारकर ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और जेब में रखी नकदी लेकर भाग गए। अगले दिन होश आने पर बुद्धिराम घर पहुंचे लेकिन हालत खराब देख परिजनों ने जिला अस्पताल प्रतापगढ़ में भर्ती कराया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन कर रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.