हरदोई, जनवरी 8 -- हरदोई। सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा चालक के साथ गाली-गलौज किए जाने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक ई-रिक्शा चालक दरोगा पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए दिख रहा है। मामले को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली देहात में तैनात दरोगा काशी प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि मामले की जांच भी कराई जा रही है। विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को हिदायत दी है कि जनमानस के साथ संयमित व्यवहार करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.