हाथरस, दिसम्बर 23 -- हसायन।कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी क्षेत्र के हसायन नगला रति मार्ग पर स्थित गांव नगला डांडा मोड़ पर सोमवार की रात्रि को बैटरी लेकर जा रहे एक ई रिक्शा में रखी हुई बीस बैटरियों के अलावक बीस हजार रुपए की नकदी से भरे थैला को लेकर एक अज्ञात चार पहियक वाहन (ईको) सवार व्यक्ति लेकर फरार हो गए।उक्त घटना के बाद ई रिक्शा चालक ने अपनी बैट्री की कारोबार करने वाली महिला व्यापारी को फोन के माध्यम से काॅल कर घटना की जानकारी दी।पीडित ई रिक्शा चालक ने महिला व्यापारी के माध्यम से अज्ञात चार पहिया ईको सवार व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए घटना की लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।फूलनानों उर्फ जीनत खान पत्नी अजीज अहमद निवासी गांव बिलराम थाना ढोलना जनपद कासगंज ने थाना हसायन कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए शिक...