ई-रिक्शा चालक समेत चार युवकों पर मामूली विवाद में जानलेवा हमला
प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रसूलाबाद मोहल्ले में ई-रिक्शा चालक समेत चार युवकों पर कुछ लोगों ने मामूली विवाद में जानलेवा हमला कर दिया। शिवकुटी पुलिस तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।तेलियरगंज रसूलाबाद निवासी ननका उर्फ अजीत ई-रिक्शा चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। 22 जून की देर रात करीब दो बजे उसका भाई महेश ई-रिक्शा लेकर पहुंचा। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे अंकित निषाद और उसके भाई निहाल व गणेश और उनकी मां ने महेश पर हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंचे ननका, ललित और सुमित को भी आरोपियों ने लाठी डंडे से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। पत्थर से हमला किए जाने से सिर और आंख में गंभीर चोट लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.