बुलंदशहर, जून 1 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर कायस्थ निवासी ई-रिक्शा चालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की तहरीर देकर तलाश की मांग की है। गांव निवासी विकास ने बताया कि उसका भाई विपिन (19वर्ष) रविवार रात करीब 8 बजे ई-रिक्शा से सवारियों को नया गांव छोड़ने गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।परिजनों ने बताया कि विपिन का मोबाइल फोन भी रात से बंद आ रहा है। रिश्तेदारों और आसपास में तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।विकास ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश कराने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...