ई-रिक्शा चालक पर लाठी-डंडों से हमला, पत्नी ने कराई रिपोर्ट
हरदोई, जुलाई 2 -- हरदोई। नानकगंज निवासी सोनी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 29 जून की शाम करीब आठ बजे उनके पति फूल सिंह यादव ई-रिक्शा से हरदोई से घर लौट रहे थे। नानकगंज चौराहे पर सहमुद्दीन ने रोककर गाली-गलौज की। फिर सूजा तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में फूल सिंह घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ई-रिक्शा चालक पर लाठी-डंडों से हमला कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.