गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता निवासी जगदीश्वर दयाल मिश्रा ने एक ई-रिक्शा चालक पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 बजे जगदीश्वर अपनी कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि मैत्रीपुरम कॉलोनी के पास एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा उनकी कार से टकरा गया। दुर्घटना के बाद जब उन्होंने चालक से तेज गति से वाहन चलाने का कारण पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने अपने वाहन में रखी लोहे की रॉड निकालकर उन पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक को जमीन में गिराकर पीटा, रिपोर्ट घटना के बाद उन्होंने तत्काल चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...