रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर। ई-रिक्शा चालक पर जानलेवा हमला और मारपीट मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, विवेक नगर वार्ड नंबर-8 निवासी किशन पाल ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। आरोप है कि बुधवार शाम करीब पांच बजे वह दक्ष चौराहे से तीन पानी डाम की ओर सवारी लेकर जा रहा था। इसी दौरान साक्षीपुरम कॉलोनी के पास गुलफान खान पुत्र इशरत खान निवासी गांधी कॉलोनी वार्ड नंबर-10 रुद्रपुर और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उसे घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी और बिना किसी बात के लात-घूंसों से मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर हथौड़ी से भी वार किया। हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए...