बांदा, मार्च 22 -- बांदा। संवाददाता खुरहंड बाजार से घर लौट रहे ई-रिक्शा चालक पर शनिवार को रात नौ बजे दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दलित उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।गिरवां थाने के मसुरी खेरवा गांव निवासी दलित महेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को रात नौ बजे वह खुरहंड से ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था। रास्ते में कृषि फार्म के पास गांव के ही गनेशा व छेद्दू ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। गुहार लगाई तो धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित ने रात में ही गिरवां थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। महेश ने जेब में पड़े रुपये व मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...