ई-रिक्शा चालक पर किया चाकू से हमला
कानपुर, जून 18 -- चकेरी। जाजमऊ में एक ई-रिक्शा चालक ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद के चलते आरोपित ने उनसे गाली गलौज की और हाथ पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में शिकायत की है। जाजमऊ के मोतीनगर निवासी आदिल के अनुसार वह ई-रिक्शा चालक हैं। गुरुवार सुबह वह चुंगी चौराहे से सवारी के इंतजार में खड़े थे। तभी एक युवक आया और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने आदिल के हाथ पर चाकू से वारकर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने जाजमऊ पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बाजार से लौट रहे युवक को घेरकर पीटा, मारा चाकू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.