मैनपुरी, जून 19 -- बिछवां। थाना क्षेत्र के ग्राम वनखड़िया में ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घर के सामने गली में पेड़ पर उसे लटका देखा तो कोहराम मच गया। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। रात दो बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। ई-रिक्शा चालक ने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे। ग्राम वनखड़िया निवासी 32 वर्षीय गोविंद पुत्र राम सिंह गुरुवार की शाम घर पर आया और अपने घर में सोने चला गया। रात में उसने किसी समय घर के बाहर ही गली में खड़े पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फंदे पर उसका शव लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। रात में ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस भी सूचना पाकर गांव पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से घटन...