श्रावस्ती, मार्च 14 -- कटरा, श्रावस्ती (संवाददाता)। जिले के नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त सुमित चौरसिया पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी ग्राम पंचायत मिश्रौलिया के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार सुमित घर में अकेला रहता था और ई-रिक्शा चलाकर स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने का काम करता था। युवक की मौत की जानकारी शनिवार सुबह करीब सात बजे मृतक के मामा को मिली। सूचना मिलते ही वह तुरंत घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि सुमित का शव फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा गया था। मामा ने बताया कि उन्होंने पहले ही परिजनों से शव को फंदे से न उतारने के लिए मना किया था, ...