ई-रिक्शा चालक ने फंदा कसकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद, जून 9 -- उत्तर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पारिवारिक कलह के चलते ई-रिक्शा चालक ने कमरे में पंखे के कुंदे से गले में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। टापा कला निवासी 32 वर्षीय नितिन पुत्र रामसेवक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार रात वह घर पर पहुंचा। पत्नी साधना एवं बच्चों के साथ खाना खाने के बाद वह सो गया। देर रात नितिन ने अपने गले में फंदा कसकर पंखे से लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात दो बजे पत्नी की आंख खुली तो पति का शव पंखे से लटका देखकर चीख निकल गई। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा चालक ने फंदा कसकर की आत्महत्या
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.