लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। अमीनाबाद में ई-रिक्शा चालक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे गंभीर हालत में बलरामपुर अस्तपाल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत मौत हो गई। हाथा हाजी रहीम बक्श हैदर मिर्जा, चिकमंडी निवासी अल्ताफ (32) सोमवार को घर में अकेले थे। दोपहर 1.30 बजे उन्होंने जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ समय बाद जब उनकी बड़ी बेटी घर पहुंची तो वह अचेत पड़े हुए थे। घबराई बेटी ने पास में रहने वाले मामा आफताब को इसकी सूचना दी। परिजन अल्ताफ को बलरामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामा आफताब ने बताया कि अल्ताफ के आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अल्ताफ अपने परिवार में पत्नी शाहीन बानो और दो बेटियों अलीना व अल्फिशा को छोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.