ई-रिक्शा चालक को रोककर पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- डेरवा। जेठवारा थाना क्षेत्र के शिरोमनि का पुरवा भावनपुर निवासी राजेश सरोज ई-रिक्शा चलाता है। वह सोमवार को डेरवा आ रहा था तो तीन लोगों ने उसे रास्ते में रोका और मारपीट कर घायल कर दिया। उसे जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पीड़ित ने फसियालगढ़ भावनपुर निवासी पवन उपाध्याय, लल्ला उपाध्याय और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.