रामपुर, जनवरी 31 -- हाईवे पर हुई एक ई-रिक्शा चालक को जीप के बोनट पर लटकाकर घुमाने की स्तब्धकारी घटना पर कोतवाली पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी जीप चालक को दूसरी बार गिरफ्तार कर लिया है और उसकी जीप को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। बीते बुधवार हाईवे पर केमरी तिराहे के निकट सुबह करीब दस बजे घटी इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद बीते गुरुवार की रात पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की। यह रिपोर्ट कस्बा चौकी इंचार्ज योगेश कुमार ने दर्ज कराई है। इसमें नगर के मौहल्ला संत कॉलोनी निवासी आरोपी जीप चालक मनप्रीत सिंह के विरुद्ध बीएनएस की धारा- 281/125बी के अंतर्गत केस पंजीकृत किया गया है। घटना में प्रयुक्त उसकी जीप को भी कब्जे में लेकर एमवी एक्ट की धारा- 207 के तहत सीज कर दिया गया है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.