कानपुर, जून 30 -- चकेरी। जेके चौराहे के पास फ्लाइओवर के नीचे 25 जून को कार बैक करते समय जमीन पर सो रहे ई-रिक्शा को कुचल की घटना में पुलिस ने फुटेज खंगाले तो कार सवार रामादेवी की ओर निकली दिखी। पुलिस कार की तलाश कर रही है। चकेरी के लक्खा पुरवा निवासी 60 वर्षीय ई-रिक्शा चालक चीता 25 जून को जेके कालोनी चौराहे के पास फ्लाई ओवर के नीचे जमीन पर आराम कर रहे थे। एक चालक अचानक कार को बैक करने लगा। इस पर कार ई-रिक्शा चालक चीता पर चढ़ गई थी और चालक की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने स्कार्पियों समेत आरोपित चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए, जिसकी प्राथमिक जांच में कार सवार कार लेकर रामादेवी की ओर जाते दिखा है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि फुटेज से आरोपित समेत कार की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...