हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के धर्मशाला रोड नेटवर्क पुलिया के पास एक ई-रिक्शा चालक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। दूसरे दिन कोतवाली शहर क्षेत्र के फूल बेहटा निवासी भाई शिव कुमार ने अपने भाई शिवपाल 41 वर्ष के रूप में पहचान की है। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में व्यापारी नेता के भाई की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...