बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा थाने के नंदना गांव निवासी रामकिशोर ने ई-रिकशा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 24 दिसंबर को उसके बेटा अजय कुमार ने खुरहंड बाजार से सामान खरीदा। गांव के ही वीरेंद्र उर्फ बच्चा के ई-रिक्शा से गांव लौट रहा था। छिबांव गांव के पास ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें अजय दबकर बुरी तरह घायल हो गया। बैट्री का तेजाब गिरने से प्राइवेट अंग गंभीर रूप से झुलस गए। उसका इलाज लखनऊ व कानपुर में कराया। अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने वीरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...