कौशाम्बी, मार्च 27 -- कोखराज के चमरूपुर गांव के सामने 11 मार्च को सिलेंडर भरवाकर लौट रहे सगे भाइयों को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में विनोद कुमार निवासी मूरतगंज को गंभीर चोटें आई थीं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद विनोद के भाई सुनील कुमार गुप्ता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। भाई की तहरीर पर पुलिस ने ई-रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...