ई-रिक्शा चालक की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
भागलपुर, जून 10 -- सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के आर्य टोला सबौर इंजीनियरिंग कॉलेज सड़क मार्ग पर बीते शनिवार की देर रात ई-रिक्शा चालक निराला यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सबौर पुलिस ने घटना का उद्वेदन कर लिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपी को कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपी सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर निवासी बहादुर कुमार, पांडव कुमार एवं अजय मंडल उर्फ छंगुरी हैं। उक्त मामले की जानकारी मंगलवार को एसपी सिटी भागलपुर शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर नगर अधीक्षक के निगरानी में, विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार और सबौर थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल की नेतृत्व में घटना के उद्वेदन को लेकर एक टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.