ई-रिक्शा चालक की हत्या कर नाले में फेंका शव,लगाया जाम
बुलंदशहर, जून 2 -- कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव को बोरे में लपेटकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने परिजनों के साथ कोतवाली के सामने नगर हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीण और परिजनों को समझा-बुझाकर करीब बीस मिनट बाद जाम खुलवाया। क्षेत्र के गांव सलेमपुर कायस्थ निवासी राज मिस्त्री का 18 वर्षीय विपिन ई-रिक्शा चलाता था। दो दिन पूर्व घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को खुर्जा रोड स्थित नाले में बोरे में लिपटा युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को बाहर निकाला। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.