ई-रिक्शा चालक की सड़क हादसे में मौत
फरीदाबाद, जून 18 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान रघुवीर कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय मनोज के रूप में हुई। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह सभी रोजाना की तरह डबुआ सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब मुजेसर फ्लाईओवर से उतरने के बाद बाटा चौक के पास सर्विस लेन की ओर मुड़ते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसके लोडिंग ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और मनोज सड़क पर गिर पड़ा। इससे पहले कि वह संभल पाता, कंटेनर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.