प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामने आए मवेशी से बचन के प्रयास में ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। चालक सहित ई-रिक्शा पर सवार एक युवक सड़क पर गिर गया। तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा चालक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घायल का लालगंज ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।लीलापुर के रघवापुर निवासी अनिल पांडेय का बेटा सौरभ कुमार ई-रिक्शा चलाता था। वह रविवार शाम ई-रिक्शा लेकर बाबूगंज बाजार की ओर गया था। वहां से लालगंज निवासी रवि वर्मा को बैठाकर सगरा सुंदरपुर की ओर आ रहा था। डेरवा-सगरा सुंदरपुर रोड पर लीलापुर थाना क्षेत्र के ही डिहवा गांव के पास अचानक सामने आए मवेशियों से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। तभी पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने सौरभ को कुचल दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन द...