लखनऊ, दिसम्बर 23 -- पारा इलाके में ई-रिक्शा चालक की छेड़खानी से तंग छठवीं की छात्रा ने जान देने का प्रयास किया। पिछले चार महीने से लगातार पीछा करने से परेशान छात्रा ने तीन महीने से स्कूल छोड़ दिया। रविवार को आरोपी साथियों संग उसके घर पहुंच गया और किशोरी को साथ ले जाने के लिए दबाब बनाने लगा। परेशान छात्रा ने कमरे में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। जानकारी होने पर परिजनों ने फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। किशोरी के मौसा ने पारा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पारा क्षेत्र निवासी किशोरी अपने मौसा के घर रहकर आलामबाग के एक स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ती है। किशोरी के माता-पिता मुंबई में फर्नीचर का काम करते हैं। किशोरी बचपन से ही अपने मौसा के घर रहकर पढ़ाई करती हैं। वह बुद्वेश्वर निवासी आकाश नाम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.