फिरोजाबाद, जनवरी 23 -- शिकोहाबाद में ई रिक्शा चलाने वाले युवक का शव प्रोफेसर कॉलोनी के पास एक खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने खेत में प्रवाहित हो रहे करंट से मौत होने का आरोप लगाया। इसको लेकर मृतक के परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल 30 पुत्र एहवरन सिंह निवासी मलखानपुर ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। गुरुवार की रात से वह लापता हो गया। परिजनों ने रात में उसकी खोज की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को युवक का शव रविंद्र पुत्र पदम सिंह निवासी प्रोफेसर कॉलोनी के खेत की मेड के पास पड़ा मिला है। जब परिजनों के शव देखा तो आरोप लगाया कि खेत में लगी बाड़ में करंट की चपेट में आने से मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि युवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.