बांदा, अप्रैल 22 -- बांदा। युवक का शव घर के अंदर छप्पर की धन्नी में साफी के सहारे फंदा से लटकता पत्नी ने देखा तो चीख पड़ी। उसके दोनों पैर जमीन पर रखे थे। सूचना पर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। भाई ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फुफुंदी गांव निवासी शीलू ने बताया 35 वर्षीय बड़ा भाई कुलदीप पुत्र प्रेमचंद्र ई-रिक्शा चलाता था। वह एक पखवारा से अपना मकान बनवा रहा था। उसने बैंक से चालीस हजार रुपये भी निकाले थे। बुधवार सुबह उसकी पत्नी सपना ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। यह भी पढ़ें- घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव शोर गुल सुनकर आसपास के लोग और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले ले लिया। शीलू ने ...