ई रिक्शा चालकों ने किराया बढ़ाने को किया प्रदर्शन
फिरोजाबाद, जून 12 -- थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित टापा पैंठ पर ई-रिक्शा चालकों ने गुरुवार को किराया बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर दिया। दर्जनों चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सवारियों को रास्ते में उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। ई-रिक्शाओं को रुकवाकर उनकी सवारियां भी उतरवा दी गईं। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि क्लब चौराहे से ककरऊ कोठी चौराहे तक का किराया वर्षों से पांच रुपये ही है, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। बैटरी, रखरखाव और अन्य खर्चों में वृद्धि के कारण पांच रुपये में गुजारा करना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- ई रिक्शा चालकों ने किराया बढ़ाने को किया प्रदर्शन चालकों ने किराया बढ़ाकर दस रुपये किए जाने की मांग की और कहा कि जब तक सभी चालक एक समान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.