ई-रिक्शा चालक: सवारियों की जगह ढो रहे माल, जनता परेशान
कानपुर, मई 30 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और यातायात नियमों का उल्लंघन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम जनता की सहूलियत के लिए शुरू की गई ई-रिक्शा सेवा अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। कस्बे में संचालित सैकड़ों ई-रिक्शा चालक नियमों को ताक पर रखकर सवारियों की जगह भारी माल भाड़ा ढो रहे हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ई-रिक्शा की संख्या रूरा कस्बे में इस समय लगभग 600 से अधिक ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इन दिनों चाहे रूरा-शिवली मार्ग हो, रूरा-अकबरपुर रोड हो या फिर डेरापुर रोड सभी प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा चालक सवारियों को बैठाने के बजाय दुकानों से भारी माल लादकर परिवहन कर रहे हैं। क्षमता से अधिक और बेतरतीब माल लादे होने के कारण ये रिक्शा बेहद धीमी गति से चलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.