देहरादून, मार्च 7 -- कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर ई-रिक्शा चलाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।इन महिलाओं ने अपने संघर्ष और परिश्रम से समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। शनिवार को कांग्रेस से पूर्व विधायक राजकुमार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही महिलाओं को सम्मानित किया। राजकुमार ने कहा कि समाज में महिलाओं के योगदान और आत्मनिर्भरता को सम्मान देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रानू रावत, साइना और गुलिस्ता को उनके साहस, मेहनत और आत्मनिर्भरता के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और संघर्ष आज पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.