फरीदाबाद, फरवरी 10 -- अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने के आरोप में फरीदाबाद से हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान ई-रिक्शा चालक था। वह यूट्यूब और फेसबुक पर इस्लामिक स्टेट, तालिबान और मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार के वीडियो देखता था। वहीं, उसे पाकिस्तान के नंबर पर पंजीकृत टेलीग्राम आईडी से भी हिदायत मिलती रहती थी। धीरे-धीरे वह ई-रिक्शा चालक से आतंक की राह तक जा पहुंचा। इससे वह जांच एजेंसियों की नजर में आ गया था। बीते साल 2 मार्च को बांस रोड पाली से पलवल एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और गुजरात एटीएस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस को उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर मिले थे। इसके सहारे अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश रची गई थी। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद जेल में बंद आतंकी की हत्या, राम मंदिर पर हमले की सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.