हल्द्वानी, अप्रैल 9 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। शहर में बढ़ते सड़क हादसों और लगातार लगने वाले जाम के लिए जिम्मेदार बन चुके ई-रिक्शा संचालन को अब व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिवहन विभाग ने देहरादून मॉडल पर हल्द्वानी के दो प्रमुख मार्गों पर दिन के समय ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगाने की योजना बनाई है। प्रस्ताव के तहत ई-रिक्शा घरों और गलियों से सवारियां उठाकर मुख्य मार्गों तक छोड़ेंगे, लेकिन व्यस्त मुख्य सड़कों पर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक उनका संचालन प्रतिबंधित किया जा सकता है।शहर में इस समय करीब साढ़े चार हजार ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनके लिए न तो स्थायी स्टैंड तय हैं और न ही रूट व किराया निर्धारित है। इसी कारण कई स्थानों पर अव्यवस्था फैल रही है, जिससे यातायात जाम और दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। 'हिन्दुस्तान' के अ...