ई-रिक्शा खरीद में वित्तीय अनियमितता पर ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
महाराजगंज, जून 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा विकास खंड की ग्राम पंचायत सुकरौली उर्फ अरघा में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आने पर डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें एडीओ पंचायत लक्ष्मीपुर के कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जानकारी के मुताबिक 5 जून को डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी। एसएलडब्ल्यूएम योजना के तहत वर्ष 2024-25 में ई-रिक्शा खरीदने के नाम पर 4 सितंबर 2024 को पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से 1 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। जांच में सामने आया कि भुगतान होने के बावजूद ई-रिक्शा की खरीद ही नहीं की गई।
जांच प्रक्रिया एडीओ पंचायत लक्ष्मीपुर को सौंपी गई जांच डीपीआरओ ने इस मामले को गंभीर वित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.