फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा खरीदने जा रहे युवक से बाइक सवार दो युवक नकदी सहित मोबाइल लूट ले गए। बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे पड़ा देखकर राहगीरों ने उसके बड़े भाई को सूचना दी। परिजन अस्पताल लेकर आए। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। गांव भैंसा बाट निवासी छोटू पुत्र मनीराम सोमवार दोपहर पैदल अपने गांव से शहर में ई-रिक्शा खरीदने के लिए आ रहा था। उसकी जेब में 30000 रुपये रखे हुए थे। चंद्रवाड़ गांव से पहले रास्ते में उसने बाइक सवार दो युवकों से लिफ्ट मांगी। सूनसान रास्ते में दोनों युवकों ने बाइक रोक ली और उसकी जेब में रखे नकदी सहित मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के बड़े भाई का कहना है कि सोमवार सुबह ही बैंक से रुपये निकाले थे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की ...