आगरा, मार्च 30 -- आगरा रोड पर केबलगढ़ी के निकट सोमवार को ई-रिक्शा को बचाने में टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। इनमें चार लोग आगरा निवासी हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तालाब चौराहे से टैंपो सवारियां लेकर आगरा की ओर जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। टैंपो चालक दलवीर सिंह पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी परसौरा थाना चंदपा ने बताया कि केबलगढ़ी के पास एक ई-रिक्शा ने टैंपो को ओवरटेक किया और अचानक सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों में गोला पत्नी बादल, नताशा पुत्री बादल निवासी गधा पाड़ा थाना हरि पर्वत जिला आगरा, पिंकी पत्नी हेमंत, हरिवंश पुत्...