बिहारशरीफ, मार्च 19 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फरपर गांव के पास सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यात्रियों से भरी ई रिक्शा अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गयी, जिसे बचाने के चक्कर में यह घटना हुई। घायल की पहचान बिहटा गांव निवासी मंगल कुमार के रूप में की गई है। ट्रैक्टर चालक ईंट लेकर फरपर गया था। वहां वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में हादसा हुआ। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को ट्रैक्टर से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.