रुडकी, अगस्त 2 -- झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महिला के पैर की दो जगह से हड्डी टूट गई, जबकि चालक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गदरजुड्डा निवासी हिमांशु ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी माता सरोज 25 जुलाई की रात करीब आठ बजे मंगलौर से ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। आरोप है कि झबरेड़ा-मंगलौर मार्ग पर पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया था। टक्कर में ई-रिक्शा चालक मुकेश निवासी थीथकी कवादपुर और सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को उपचार के लिए कपूर अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर...