मऊ, मार्च 5 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत अमिला क्षेत्र के सोनाडीह के समीप गुरुवार सुबह नौ बजे फोरलेन पर एक तेज रफ्तार एसयूवी ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के सकरारी निवासी रविंद्र प्रताप सिंह अपनी पत्नी वंदना सिंह, पुत्री अर्पिता और पुत्र राघव के साथ होली की छुट्टी बिताकर गोरखपुर जा रहे थे। रविंद्र प्रताप सिंह की तैनाती गोरखपुर जनपद अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक की सुकरौली शाखा में है। सभी एसयूवी सवार कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह के समीप फोरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.