हल्द्वानी, अप्रैल 5 -- वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी। शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा अब सुविधा से ज्यादा अव्यवस्था और खतरे का पर्याय बनते जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि शायद ही कोई दिन गुजरता हो जब ई-रिक्शा से जुड़ी दुर्घटना की खबर सामने न आती हो। नियमों की खुलेआम अनदेखी, अवैध स्टैंड और मनमाने स्टॉपेज ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से चरमरा दिया है। रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल के पास रोजाना लगने वाला अवैध ई-रिक्शा स्टैंड जाम का बड़ा कारण बना हुआ है। यहां सड़क पर ही खड़े ई-रिक्शा न केवल ट्रैफिक को बाधित करते हैं, बल्कि एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी परेशानी खड़ी करते हैं।मुखानी चौराहे पर स्थिति और भी गंभीर है, जहां नो-पार्किंग जोन में ही ई-रिक्शा चालक सवारियां भरते नजर आते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका ल...