रायबरेली, मार्च 18 -- लालगंज,संवाददाता। कस्बे के अंदर बेहतरीब चलने वाले ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए जाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ व्यापारियों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में समस्या का समाधान न निकलने पर आक्रोशित व्यापारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजभान शुक्ला की कार्यशैली पर नाराजगी भी जताई। कस्बे के व्यापारियों ने करीब एक सप्ताह पहले डीएम को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया था कि कस्बे के अंदर बेहतरीब चलने वाले थोक के भाव में ई-रिक्शा से जाम लग जाता है। जबकि उक्त रिक्शों के अगर रुट निर्धारित हो जाए तो प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। डीएम को दिए गए ज्ञापन के बाद नगर पंचायत के अधिकारियों को बैठक करके व्यापारियों की इस समस्या का निदान किए जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.