ई-रिक्शा के रुपये मांगने पर मारपीट, थाने में दी तहरीर
इटावा औरैया, जून 28 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अवंतीनगर निवासी बंटी राजपूत पुत्र बांके लाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने एक युवक को ई-रिक्शा दिया था। आरोप है कि जब उसने ई-रिक्शा के रुपये मांगे तो युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपित के पिता और मां का भी नाम तहरीर में शामिल किया गया है। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.