उन्नाव, अप्रैल 20 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र संडीला मार्ग पर सोमवार दोपहर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में मासूम और दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। औरास थाना क्षेत्र के नेवरा उदई गांव के रहने वाले किशन पुत्र धनपति, पत्नी बीना, सुनीता पत्नी शिवराम, आरुषी पुत्री शिवराम के साथ ई रिक्शा से मियागंज चौराहा जा रहे थे। इसी बीच मियागंज संडीला मार्ग पर मकबूलखेड़ा गांव के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शा सवार मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...