ई-रिक्शा की मनमानी पर अब अंकुश लगाएगा निगम
फिरोजाबाद, मई 1 -- शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी को रोकने के लिए नगर निगम द्वारा नई रणनीति तैयार की गई है। रणनीति के तहत ई-रिक्शा उसी मार्ग पर दौड़ सकेंगे जिसके लिए नगर निगम द्वारा उन्हें अधिकृत किया है। इसके लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न मार्गों के अनुसार स्टीकर तैयार किए हैं। अगर निगम स्टीकर के विपरीत कोई भी वहां किसी अन्य मार्ग पर दौड़ता दिखाई दिया तो ट्रैफिक पुलिस उसका चालान करेगी। नगर निगम द्वारा शहर में आधा दर्जन रूट बनाए हैं तथा तृतीय रूट के लिए विभिन्न कलरों का स्टीकर तैयार किया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम में गुरुवार को एक बैठक के दौरान नई व्यवस्था पर व्यापक विचार विमर्श किया। अध्यक्षता सहायक नगर आयुक्त निहालचंद ने की। बैठक में कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल के अलावा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.