हमीरपुर, अप्रैल 11 -- हमीरपुर। मौदहा पुलिस ने बैट्री चोरी करने वाले फतेहपुर जनपद के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की पांच बैट्रियां और चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि नौ अप्रैल को रोहित पुत्र रामकरन निवासी ग्राम उरदना ने अज्ञात के विरुद्ध ई-रिक्शा से बैट्री चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने जावेद निवासी नई बस्ती आबू नगर फतेहपुर, कालीशंकर निवासी फिरोजपुर मजरा जाफराबाद थाना बिंदकी फतेहपुर और आमिर उर्फ बबलू निवासी लाला बाजार फतेहपुर को कपसा मोड़ से 100 मीटर आगे बांदा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पांच अदद बैट्रियां व चोरी में प्रयुक्त कार बरामद की है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.