बलिया, दिसम्बर 30 -- फेफना। स्थानीय थाना क्षेत्र के सागरपाली निवासी उपेंद्र पासवान के ई-रिक्शा की बैट्री और चार्जर रविवार की रात चोरी हो गया। इसकी जानकारी होने पर सोमवार की सुबह पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। उपेंद्र ने पुलिस को बताया है कि ई-रिक्शा चट्टी पर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में खड़ा था। राते में पहुंचे चोर ई-रिक्शा को कुछ दूर लेकर जाने के बाद बैट्री और चार्जर निकाल लिया। सुबह लोगों की नजर ई-रिक्शा पर पड़ी तो उपेंद्र पहुंचा और छानबीन किया तो दोनों उपकरण गायब थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.